फुलगोभी थालीपीठ - thalipeeth recipe - Fulgobhi thalipeeth

0 Savita Narayan

फुलगोभी थालीपीठ - thalipeeth recipe - Fulgobhi thalipeeth

फुलगोभी खाने से हमारी पाचन तंत्र मजबूत होता है। फूलगोभी मे विटामिन k और c होता है। जो हड्डियों को मजबूत करता है। फूलगोभी कोलेस्ट्रॉल को कम करने मे सहायता करती है। 

फुलगोभी थालीपीठ - thalipeeth recipe - Fulgobhi thalipeeth



सामग्री

  •  1 किलो फूलगोभी बारीक घसी हुई
  • 1 katori बेसन
  • 1 katori जवार का आटा
  • 1 katori गेहूँ का आटा
  • 1 katori चावल का आटा
  • 3-4  टमाटर
  • 8-10 हरी मिर्च
  • एक टुकडा अदरक का
  • एक मुट्ठी धनिया पत्ता
  • 1  चम्मच धनिया पावडर
  • 1 चम्मच जीरा पावडर
  • आधा चम्मच हल्दी पावडर
  • स्वादानुसार namak
  • आवशकतानुसार तेल
  • आवशकतानुसार पानी

विधि  

सबसे पहिले अदरक धनिया पत्ता और हरी मिर्च को दरदरा कूट ले साथ मे टमाटर को भी पिस ले। फिर फूलगोभी को अच्छे से धोकर उसको बारीक घस ले।एक कटोरे मे सभी सामग्री को मिला ले। उसका अच्छा आटा गुथ ले। उसके बाद चकला लेके चकले पर एक गिला कपड़ा कॉटन का रख दे। 

उसके उप्पर आटे का गोला लेकर गिले कपड़े पर बेल दे। रोटी की तरह गोल लेकिन ज्यादा पतला ना बेले फिर तवा के उप्पर थाली पीठ डाल दे और कपड़ा हटा दे। उस थाली पीठ मे 2-3 बीच मे छेद कर दे और फिर उस छेद मे तेल डालकर उसको अच्छेसे दोनों तरफ से  कुरकुरा होने तक सेक ले। फिर उसे दही या अचार के साथ खाइये। 



अगर आपको हमारी रेसिपीज पसंद आये तो हमें निचे कमेंट जरूर करे:

और थालीपीठ की रेसिपीज के लिए यहां क्लिक करे.


related tags: 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Thalipeeth – Traditional Maharashtrian Recipe in Hindi